बालाघाट।बालाघाट जिले में सामने आए कथित इथेनॉल चावल घोटाले की जांच में नया खुलासा हुआ है। कलेक्टर द्वारा भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) के क्षेत्रीय कार्यालय भोपाल को भेजे गए पत्र में बताया गया है कि पुलिस जांच के दौरान अब तक 14 राइस मिलों के नाम सामने आए हैं, जिनकी भूमिका संदिग्ध पाई गई है।पत्र के अनुसार, एमपीएससीएससी (MPSCSC) से संबद्ध मेसर्स संचेती राइस मिल प्रा. लि. द्वारा 3 जून 2026 को लगभग 242.55 क्विंटल चावल परिवहन के दौरान कथित रूप से एवीजे एग्रीको प्राइवेट लिमिटेड के नाम पर दर्शाया गया था। इस मामले में पहले ही संबंधित कंपनी के अधिकृत प्रतिनिधि के खिलाफ वारासिवनी थाने में एफआईआर दर्ज की जा चुकी है।विशेष जांच दल (एसआईटी) द्वारा की जा रही जांच में अब तक संचेती राइस मिल सहित कुल 14 राइस मिलों के नाम सामने आए हैं। इनमें बालाघाट, सिवनी, महाराष्ट्र के गोंदिया और छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले की राइस मिलें शामिल हैं।कलेक्टर ने एफसीआई से इन राइस मिलों के संबंध में आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराने तथा आगे की कार्रवाई के लिए सहयोग मांगा है। माना जा रहा है कि जांच आगे बढ़ने के साथ इस मामले में और भी अहम खुलासे हो सकते हैं। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन प्रधानमंत्री आवास पर 100 सांसदों का घेराव, राहुल गांधी हिरासत में मध्यप्रदेश विधानसभा से समान नागरिक संहिता विधेयक-2026 पारित, राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद होगा लागू