सरकार की ओर से बातचीत का प्रस्ताव, राहुल गांधी बोले— “जो बात होगी, यहीं होगी”; इंदौर में भी कांग्रेस ने किया प्रदर्शन का आह्वान नई दिल्ली/इंदौर। छात्र मुद्दों और कथित पेपर लीक प्रकरण को लेकर विपक्ष का आंदोलन मंगलवार को तेज हो गया। पहली बार करीब 100 सांसदों ने प्रधानमंत्री आवास के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी सहित कई सांसद धरने पर बैठे। बाद में पुलिस ने राहुल गांधी को हिरासत में ले लिया। धरने के दौरान सरकार की ओर से केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह और गृह सचिव को बातचीत के लिए भेजा गया। सूत्रों के अनुसार राहुल गांधी को प्रधानमंत्री आवास पर चर्चा के लिए आमंत्रित किया गया, लेकिन उन्होंने कहा कि “जो बात होगी, यहीं होगी।” राहुल गांधी ने आंदोलन के दौरान छह प्रमुख मांगें रखीं— प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस्तीफे की मांग। गृह मंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग। शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग। छात्रों पर हुई कथित पुलिस कार्रवाई की जवाबदेही तय करने की मांग। प्रधानमंत्री द्वारा छात्रों से सार्वजनिक माफी की मांग। छात्रों के मुद्दों तथा परीक्षा और पेपर लीक मामलों पर संसद में चर्चा कराने की मांग। इधर राहुल गांधी को हिरासत में लिए जाने के विरोध में इंदौर कांग्रेस भी सक्रिय हो गई है। शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे ने सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मंगलवार रात 9 बजे राजवाड़ा स्थित अहिल्या प्रतिमा पर एकत्र होने की अपील की है। अब निगाहें इस बात पर हैं कि विरोध प्रदर्शन में कितने कार्यकर्ता शामिल होते हैं। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन उत्कृष्ट कार्य करने वाले 29 पुलिसकर्मी सम्मानित, जनसुनवाई में 79 शिकायतों के त्वरित निराकरण के निर्देश इथेनॉल चावल घोटाले की जांच में बड़ा खुलासा, 14 राइस मिलों पर संदेह की सुई