प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के नेतृत्व में काली टी-शर्ट पहनकर कांग्रेस कार्यालय तक निकाला विरोध मार्चभोपाल। प्रदीप चौधरी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के निकट कांग्रेस द्वारा किए गए धरना-प्रदर्शन और हंगामे के विरोध में बुधवार को भारतीय जनता पार्टी ने भोपाल में कांग्रेस कार्यालय तक विरोध मार्च निकाला। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खंडेलवाल के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता काली टी-शर्ट पहनकर तथा हाथों में तख्तियां लेकर रेडक्रॉस हॉस्पिटल से कांग्रेस कार्यालय तक पहुंचे और शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया। इस दौरान विधायक रामेश्वर शर्मा ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि भाजपा सरकार संसद के दोनों सदनों में हर विषय पर चर्चा के लिए तैयार है और चर्चा से जो निष्कर्ष निकलेगा, उसे लागू भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर द्वारा लिखे गए संविधान को केवल दिखाने के बजाय पढ़ना और उसका पालन करना चाहिए।रामेश्वर शर्मा ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में संसद चर्चा का सर्वोच्च मंच है और विपक्ष को वहीं अपनी बात रखनी चाहिए। उन्होंने कांग्रेस पर प्रधानमंत्री आवास के बाहर प्रदर्शन कर लोकतांत्रिक मर्यादाओं का उल्लंघन करने का आरोप लगाया। साथ ही उन्होंने कहा कि यदि भारतीय लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की गई तो भाजपा भविष्य में और बड़ा आंदोलन करेगी।वहीं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने भी कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन की आलोचना करते हुए पार्टी की ओर से चेतावनी दी और कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में विरोध का भी एक निर्धारित तरीका होता है, जिसका पालन किया जाना चाहिए। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन लापता 7 वर्षीय बच्ची को पुलिस ने कुछ ही देर में सकुशल ढूंढ निकाला शेयर ट्रेडिंग के नाम पर करोड़ों की साइबर ठगी का खुलासा, फर्जी बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले गिरोह के 3 और आरोपी गिरफ्तार