विजयनगर थाना क्षेत्र का मामला, नानी के घर सोती मिली बच्ची; पुलिस की त्वरित कार्रवाई से टला बड़ा हादसाइंदौर। प्रदीप चौधरी। विजयनगर थाना क्षेत्र से लापता हुई सात वर्षीय बच्ची को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज कुछ ही देर में सकुशल तलाश कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। बच्ची अपने घर से कुछ दूरी पर स्थित नानी के घर चली गई थी और वहां ऊपरी मंजिल के कमरे में सो गई थी। बच्ची के लापता होने की सूचना मिलते ही पुलिस ने गंभीरता दिखाते हुए तत्काल सर्च अभियान शुरू कर दिया। मंगलवार रात रामनगर क्षेत्र से सात वर्षीय बच्ची के अचानक लापता होने की सूचना विजयनगर पुलिस को मिली। नाबालिग बच्ची का मामला होने के कारण पुलिस ने तत्काल हीरानगर थाना पुलिस के सहयोग से तीन अलग-अलग टीमें गठित कर तलाश शुरू की। आसपास के क्षेत्रों में सर्च अभियान चलाया गया और सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली गई। एक फुटेज में एक युवक के साथ बच्ची दिखाई देने पर पुलिस ने उसकी भी जांच की, लेकिन वह दूसरी बच्ची निकली।तलाश के दौरान पुलिस बच्ची के नानी के घर पहुंची, जहां वह ऊपरी मंजिल के कमरे में सकुशल सोती हुई मिली। इसके बाद पुलिस ने बच्ची को सुरक्षित परिजनों के हवाले कर दिया।बच्ची के लापता होने से क्षेत्र में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया था। हालांकि समय रहते बच्ची के सुरक्षित मिल जाने से पुलिस और परिजनों ने राहत की सांस ली। एसीपी पराग सैनी ने बताया कि पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी संभावित स्थानों पर तलाश की, जिसके सकारात्मक परिणाम मिले। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन क्या अहिंसा और सत्याग्रह वाले आंदोलन मोदी सरकार के सामने टिक सकते हैं? पीएम आवास के बाहर कांग्रेस के प्रदर्शन के विरोध में भाजपा का मार्च, कांग्रेस को दी चेतावनी