इंदौर। शहर में अपराध और असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए इंदौर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सात कुख्यात बदमाशों को जिलाबदर कर दिया है। वहीं तीन अन्य आदतन अपराधियों के विरुद्ध निर्बंधन आदेश जारी कर उन्हें निर्धारित अवधि तक नियमित रूप से संबंधित थाने में हाजिरी देने के निर्देश दिए गए हैं।पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह के निर्देशन में यह कार्रवाई मध्यप्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम, 1990 के तहत की गई। पुलिस के अनुसार जिलाबदर किए गए सभी बदमाशों के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, मारपीट, लूट, अवैध वसूली और अन्य गंभीर अपराधों के एक दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं। इनमें सादिक गुलफाम के खिलाफ तीन हत्या और तीन हत्या के प्रयास सहित कई गंभीर अपराध दर्ज हैं।पुलिस ने बताया कि इन अपराधियों के खिलाफ पूर्व में भी प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की जा चुकी थी, लेकिन इसके बावजूद वे लगातार आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहकर क्षेत्र की कानून-व्यवस्था और लोकशांति भंग कर रहे थे। संबंधित पुलिस अधिकारियों की रिपोर्ट के आधार पर जांच के बाद पुलिस आयुक्त ने सात बदमाशों को निर्धारित अवधि के लिए इंदौर शहर, ग्रामीण क्षेत्र और सीमावर्ती जिलों की राजस्व सीमा से निष्कासित करने के आदेश जारी किए हैं।इसके अलावा तीन अन्य आदतन अपराधियों के खिलाफ निर्बंधन आदेश जारी किए गए हैं। आदेश के तहत उन्हें निर्धारित अवधि तक संबंधित थाने में नियमित हाजिरी देना, किसी भी अवैध गतिविधि में शामिल नहीं होना तथा लोकशांति भंग नहीं करने जैसी शर्तों का पालन करना होगा। आदेश का उल्लंघन करने पर उनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।इंदौर पुलिस का कहना है कि शहर में अपराधियों के खिलाफ ऐसी कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी, ताकि आम नागरिकों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराया जा सके। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन एलओसी पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई से पीछे हटे घुसपैठिए महाराष्ट्र जा रहा चावल से भरा ट्रक लूटा, बालाघाट में खाली वाहन बरामद; चालक पर हमला, तीन उंगलियां काटने का आरोप