बालाघाट। उत्तर प्रदेश से महाराष्ट्र जा रहा चावल से लदा एक ट्रक संदिग्ध परिस्थितियों में लूट का शिकार हो गया। आरोप है कि अज्ञात बदमाशों ने चालक के साथ मारपीट की, धारदार हथियार से उसकी तीन उंगलियां काट दीं और उसे सड़क किनारे एक पेड़ से बांधकर ट्रक लेकर फरार हो गए। बाद में पुलिस ने ट्रक को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले में खाली हालत में बरामद कर लिया। मामले की जांच में महाराष्ट्र पुलिस की क्राइम ब्रांच भी जुटी हुई है।जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के एक व्यापारी का लगभग आठ लाख रुपये मूल्य का 208 क्विंटल मोटा चावल ट्रक क्रमांक UP-70 FT-0477 में भरकर 14 जुलाई को चाकघाट से महाराष्ट्र के सौंदड़ स्थित त्रिमूर्ति राइस मिल के लिए रवाना किया गया था। रास्ते में बालाघाट जिले के रावनवाड़ी-सावरी क्षेत्र के बीच कथित रूप से पांच से सात अज्ञात बदमाशों ने चालक को निशाना बनाया।बताया जा रहा है कि बदमाशों ने चालक के साथ मारपीट की, उसकी तीन उंगलियां काट दीं और उसे पेड़ से बांधकर ट्रक लेकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने पर रावनवाड़ी पुलिस ने मामला दर्ज कर मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र की सीमा पर जांच शुरू की। तकनीकी जांच के दौरान ट्रक की लोकेशन पहले खैरी और बाद में खैरलांजी क्षेत्र के फोगलटोला में मिली, जहां वाहन खाली अवस्था में बरामद हुआ।प्रारंभिक आशंका है कि ट्रक में भरा चावल आसपास के क्षेत्र में कहीं उतारकर बेच दिया गया। हालांकि पुलिस ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। मामले की गंभीरता को देखते हुए महाराष्ट्र पुलिस की क्राइम ब्रांच भी जांच में शामिल हो गई है। पुलिस लूट में शामिल आरोपियों और चावल की खेप का पता लगाने के लिए विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन इंदौर में अपराधियों पर बड़ा एक्शन: 7 कुख्यात बदमाश जिलाबदर, 3 पर थाना हाजिरी के आदेश अहमदाबाद में अवैध पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 8 की मौत; पीएम मोदी ने जताया शोक