राजौरी सेक्टर में करीब 90 मिनट तक चली फायरिंग, पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन जारीनई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर सुरक्षा बलों ने घुसपैठ की एक संभावित कोशिश को विफल कर दिया। अधिकारियों के अनुसार, शुक्रवार रात करीब 10 बजे तारकुंडी फॉरवर्ड एरिया में सीमा पर संदिग्ध गतिविधि देखे जाने के बाद भारतीय सेना ने तत्काल कार्रवाई करते हुए फायरिंग शुरू कर दी।सेना के अनुसार, कुछ संदिग्ध घुसपैठिए भारतीय सीमा में प्रवेश करने का प्रयास कर रहे थे। जवानों की जवाबी कार्रवाई के बाद सीमा पार से भी गोलीबारी की गई। दोनों पक्षों के बीच करीब 90 मिनट तक रुक-रुक कर फायरिंग होती रही। अधिकारियों ने बताया कि इस घटना में भारतीय पक्ष को किसी प्रकार की जनहानि या नुकसान की सूचना नहीं है।इलाके में सघन तलाशी अभियानघटना के बाद शनिवार सुबह सेना ने तारकुंडी और आसपास के क्षेत्रों में व्यापक तलाशी अभियान शुरू किया। सुरक्षा एजेंसियां यह सुनिश्चित करने में जुटी हैं कि रात के अंधेरे का फायदा उठाकर कोई घुसपैठिया भारतीय क्षेत्र में प्रवेश तो नहीं कर पाया। पूरे इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और आधुनिक निगरानी उपकरणों की मदद से लगातार नजर रखी जा रही है।जैसलमेर में अवैध निर्माणों पर कार्रवाईइस बीच राजस्थान के जैसलमेर जिले में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे क्षेत्रों में प्रशासन ने अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाते हुए सरकारी भूमि पर बने छह कथित अवैध मस्जिदों और मदरसों के ढांचों को हटाया। प्रशासन के अनुसार यह कार्रवाई ‘ऑपरेशन क्लीन’ के तहत नाचना, तनोट और शाहगढ़ क्षेत्र में की गई। अधिकारियों का कहना है कि हटाए गए निर्माण सरकारी भूमि पर बने थे, जिनमें पोंग बांध परियोजना से विस्थापित परिवारों के लिए आरक्षित भूमि भी शामिल थी। संवेदनशील सीमावर्ती क्षेत्र को देखते हुए अभियान के दौरान पुलिस और सुरक्षा बलों की विशेष तैनाती की गई। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन मप्र कैबिनेट में 9 अहम विधेयकों को मंजूरी, निजी विश्वविद्यालय, यूसीसी और फायर एक्ट पर बड़ा फैसला इंदौर में अपराधियों पर बड़ा एक्शन: 7 कुख्यात बदमाश जिलाबदर, 3 पर थाना हाजिरी के आदेश