करेंट से तड़पती प्रेमिका को देखता रह गया प्रेमी त्योंथर। मामला जवा थाना क्षेत्र अंतर्गत छोटी परसिया का है जहा की एक युवती रात्रि करीब 3 बजे के आसपास अपने कथित प्रेमी से मिलने खेत मे गयी हुई थी लेकिन युवती खेत की तारबंदी पार करते समय करंट की चपेट में आ गयी और हादसे में युवती की मौत हो गयी, घटना के वक्त वहा मौजूद युवक देखता रह गया। जानकारी के मुताबिक जानवरो से खेती को बचाने के लिए खेत में कटीले तार से तारबंदी की गई थी और उस तारबंदी में करेंट प्रवाहित हो रहा था। पुलिस के मुताबिक युवती का 19 वर्षीय युवक से प्रेम प्रसंग था। दोनों ने मुलाकात के लिए युवती के घर से करीब 500 मीटर दूर एक खेत को चुना था। युवक पहले से ही खेत पहुंच गया था। कुछ देर बाद युवती भी घर से निकलकर खेत की ओर पहुंची थी जैसे ही खेत में प्रवेश करने के लिए युवती ने लोहे के तारों से बनी बाड़ी पार करने का प्रयास किया। इसी दौरान तारों में प्रवाहित करेंट की चपेट में आ गई और करेंट के झटके से युवती की मौके पर ही मौत हो गई। युवक अपनी आंखों के सामने हुए इस हादसे से घबरा गया और तत्काल युवती के भाई को फोन कर घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही युवती के परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर जवा पुलिस ने सुवह 5 बजे पहुचकर मौके का निरीक्षण कर जांच में जुट गई है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन मुख्यमंत्री की पहल से इंदौर के 60 यात्रियों की सुरक्षित वतन वापसी एमआईजी पुलिस की सख्ती से बदला इलाके का माहौल, रहवासियों ने थाना प्रभारी की कार्यशैली को सराहा
You must be logged in to post a comment.