लगातार कार्यवाही से देशी महुआ मदिरा विक्रेताओं में दहशत।

त्योंथर रीवा। आबकारी टीम रीवा द्वारा वृत्त चाकघाट&बरौली में अवैध मदिरा के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए दिनांक 16 जुलाई 2026 को ग्राम-सोहगी मे जुगुल नारायण कहार के रिहायशी मकान से 17 पाव देशी प्लेन मदिरा तथा उत्तर प्रदेश सरकार निर्मित 08 पाव दिलखुश  ग्राम-डीह मे लवकुश माझी के रिहायशी मकान से 500 किलोग्राम महुआ लाहन तथा 15 लीटर हाथ भट्टी मदिरा अशोक माझी के रिहायशी मकान से 480 किलोग्राम महुआ लाहन तथा 15 लीटर हाथ भट्टी मदिरा, ग्राम-गंथा मे सागा माझी के रिहायशी मकान से 60 किलोग्राम महुआ लाहन तथा 03 लीटर हाथ भट्टी मदिरा,मौजी लाल माझी के रिहायशी मकान से 60 किलोग्राम महुआ लाहन तथा 05 लीटर हाथ भट्टी मदिरा,बिमला देवी माझी के रिहायशी मकान से 60 किलोग्राम महुआ लाहन तथा 05 लीटर हाथ भट्टी मदिरा,पूजा माझी के रिहायशी मकान से 60  किलोग्राम महुआ लाहन तथा 05 लीटर हाथ भट्टी मदिरा, रामकली माझी के रिहायशी मकान से 60 किलोग्राम महुआ लाहन तथा 05 लीटर हाथ भट्टी मदिरा जब्त कर म.प्र. आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1)(क)(च)के तहत प्रकरण दर्ज किये गये।


कार्यवाही में कुल 08 प्रकरणों मे 1280 किलोग्राम महुआ लाहन तथा 53 लीटर हाथ भट्टी मदिरा बरामद किया गया जिसकी अनुमानित कीमत 153950रुपए है।
इस संबंध में सहायक आबकारी आयुक्त रीवा द्वारा बताया गया कि अवैध मदिरा के परिवहन,निर्माण विक्रय के विरुद्ध यह कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।

  उक्त कार्यवाही में सहायक जिला आबकारी अधिकारी अखिलेश्वर सिंह ठाकुर, अजय श्रीवास्तव आरक्षक -वेदप्रकाश तिवारी,आशीष गुप्त,अतुल बागरी,सुमित पयासी,राहुल पाण्डेय,आकांक्षा द्विवेदी,अपर्णा सोधिया ,रीतू कोरी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

kushmendra's avatar

By kushmendra

Journlist- NNW News(News National World)

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading