275 नव आरक्षक प्रशिक्षुओं को नशे के दुष्प्रभाव, रोकथाम और पुनर्वास की दी गई जानकारीइंदौर। प्रदीप चौधरी। पुलिस मुख्यालय, भोपाल के निर्देशानुसार संचालित ‘नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0’ अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय (पीटीसी), इंदौर में नशा मुक्ति जन-जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक श्रीमती वाहनी सिंह के निर्देशन में संपन्न हुआ। सेमिनार में राज्यस्तरीय नशा मुक्ति प्रशिक्षक रजत नागदा (सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग) तथा राजीव तिवारी, संचालक शुद्धि नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र, विशेषज्ञ के रूप में शामिल हुए। उन्होंने प्रशिक्षणरत नव आरक्षकों को नशे की समस्या, भारत एवं मध्यप्रदेश में इसकी स्थिति, नशे के कारण, दुष्परिणाम, पुनर्वास, काउंसलिंग तथा नशा मुक्ति केंद्रों की भूमिका के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही पुनर्वास प्राप्त व्यक्तियों के अनुभव साझा कर युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश दिया।कार्यक्रम में पीटीसी इंदौर की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती आरती सिंह, उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती शैलजा पटवा, 275 नव आरक्षक प्रशिक्षु तथा महाविद्यालय के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन आबकारी टीम रीवा ने 1280 किलोग्राम लाहन तथा 53 लीटर मदिरा बरामद कर की कार्यवाही राजस्थान के स्वास्थ्य मंत्री का कथित ऑडियो वायरल, सियासी हलकों में चर्चा तेज