रेल यात्रियों की सुरक्षा, अपराध नियंत्रण और बेहतर जनसेवा को बताया सर्वोच्च प्राथमिकताइंदौर, 17 जुलाई। भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अधिकारी यशपाल सिंह राजपूत ने शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक रेलवे, इंदौर के रूप में विधिवत कार्यभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण करने के अवसर पर रेलवे पुलिस अधीक्षक कार्यालय में उनका आत्मीय स्वागत किया गया।इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रेलवे हेमंत चौहान, उप पुलिस अधीक्षक रेलवे ज्योति शर्मा सहित कार्यालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया।उल्लेखनीय है कि यशपाल सिंह राजपूत इससे पूर्व शाजापुर जिले के पुलिस अधीक्षक के पद पर पदस्थ थे। कार्यभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया तथा रेलवे क्षेत्र में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने, अपराध नियंत्रण, रेल यात्रियों की सुरक्षा और जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए टीम भावना के साथ कार्य करने पर जोर दिया। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन देश में जल्द आ सकते हैं प्लास्टिक नोट, आरबीआई ने शुरू की तैयारी आबकारी टीम रीवा ने 1280 किलोग्राम लाहन तथा 53 लीटर मदिरा बरामद कर की कार्यवाही