सोशल मीडिया पर वायरल फोन बातचीत की स्वतंत्र पुष्टि नहीं, आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजारजयपुर। राजस्थान के स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर और एक पत्रकार के बीच कथित फोन बातचीत का ऑडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। ऑडियो में कथित तौर पर पत्रकार मंत्री से कहता सुनाई देता है कि “लोग तड़प रहे हैं, मर रहे हैं”, जिस पर मंत्री की ओर से कथित जवाब “अरे यार, सुबह बता देते… इतनी रात को फोन कर रहे हो” सुनाई देता है। वायरल ऑडियो के सामने आने के बाद राजनीतिक और मीडिया जगत में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। सोशल मीडिया पर भी इसे लेकर विभिन्न प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।हालांकि, इस वायरल ऑडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। यह भी स्पष्ट नहीं है कि ऑडियो वास्तविक है या उसमें किसी प्रकार का संपादन किया गया है। खबर लिखे जाने तक स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर अथवा संबंधित पत्रकार की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया था।मामले में आधिकारिक प्रतिक्रिया और तथ्यों के सामने आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन पीटीसी इंदौर में ‘नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0’ के तहत जागरूकता सेमिनार आयोजित नरसिंहपुर में शिक्षा विभाग की बड़ी चूक, दिवंगत शिक्षक को भेजा ई-अटेंडेंस नोटिस