ब्लैकमेलिंग के आरोपों की पड़ताल, कॉल डिटेल, बैंक ट्रांजेक्शन और होटल स्टाफ से पूछताछ जारीइंदौर। प्रदीप चौधरी। बाणगंगा थाना क्षेत्र के लोटस पार्क निवासी कारोबारी जितेंद्र साहू की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। शुरुआती जांच में हनी ट्रैप और ब्लैकमेलिंग का एंगल सामने आने के बाद पुलिस कॉल डिटेल, बैंक लेन-देन और अन्य वित्तीय ट्रांजेक्शन की बारीकी से जांच कर रही है। मामले में भोपाल की एक युवती की भूमिका भी जांच के दायरे में है। पुलिस होटल स्टाफ, कारोबारी के दोस्तों और परिजनों से लगातार पूछताछ कर रही है। पुलिस के अनुसार, कारोबारी जितेंद्र साहू पिछले करीब 20 दिनों से अपने परिवार से अलग एक होटल में रह रहे थे। होटल की ऊपरी मंजिल से गिरने के कारण उनकी मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद जांच को और गति दी गई है। पुलिस इस संभावना की भी जांच कर रही है कि कारोबारी को कथित रूप से हनी ट्रैप में फंसाकर ब्लैकमेल किया गया। आरोप है कि आपत्तिजनक वीडियो दिखाकर भोपाल की एक युवती ने उनसे एक करोड़ रुपये से अधिक की नकदी, जेवर और लग्जरी वाहन हासिल किए।मामले की सच्चाई सामने लाने के लिए पुलिस कॉल रिकॉर्ड, मोबाइल डेटा और बैंक खातों की गहन जांच कर रही है। होटल संचालक, होटल स्टाफ और कारोबारी के करीबी लोगों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं की निष्पक्ष और वैज्ञानिक तरीके से जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों और पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया जाएगा। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन NCLT कोलकाता में “शेयर ट्रांसफर बनाम वैवाहिक स्थिति” पर बड़ा कानूनी सवाल – स्वर्गीय स्वपन सरकार की 77% शेयर होल्डिंग का विवाद तुकोगंज पुलिस ने 13.43 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तस्कर को दबोचा