‘नशे से दूरी है जरूरी 2.0’ अभियान के तहत कार्रवाई, डेढ़ लाख रुपये कीमत की ब्राउन शुगर जब्त इंदौर। इंदौर पुलिस कमिश्नरेट के “नशे से दूरी है जरूरी 2.0” अभियान के तहत मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में तुकोगंज थाना पुलिस ने एक आरोपी को 13.43 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है। जब्त मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 1.50 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस के अनुसार वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर धेनू मार्केट वाली गली, नेहरू पार्क के पीछे संदिग्ध व्यक्तियों की जांच की जा रही थी। इसी दौरान एक युवक पुलिस को देखकर भागने लगा। घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम सूरज वर्मा (30) निवासी काजी की चाल, इंदौर बताया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 13.43 ग्राम अवैध ब्राउन शुगर बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना तुकोगंज में अपराध क्रमांक 347/26 के तहत धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी के विरुद्ध पहले से लूट, चोरी, आर्म्स एक्ट और मारपीट सहित करीब आठ आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। पुलिस अब मादक पदार्थ के स्रोत और इसके नेटवर्क की भी जांच कर रही है। इस कार्रवाई में उप निरीक्षक शिवराज सिंह ठाकुर, प्रधान आरक्षक देवेंद्र जादौन, प्रधान आरक्षक राजीव यादव, आरक्षक राहुल जाट, राहुल यादव एवं मनीष की सराहनीय भूमिका रही। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन इंदौर के कारोबारी की संदिग्ध मौत में हनी ट्रैप एंगल, जांच तेज इंदौर में नशा मुक्ति जागरूकता रथ रवाना, 15 दिन तक शहर में देंगे संदेश