बालाघाट। प्रदेश सरकार और पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर मंगलवार को बालाघाट जिले में “नशे से दूरी है जरूरी 2.0” विशेष जनजागरूकता अभियान का शुभारंभ किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल स्थित रवीन्द्र भवन से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेशव्यापी अभियान की शुरुआत की। कार्यक्रम में पुलिस महानिरीक्षक बालाघाट जोन ललित शाक्यवार, पुलिस उपमहानिरीक्षक विनीत कुमार जैन, कलेक्टर मृणाल मीना तथा पुलिस अधीक्षक आदित्य मिश्रा सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। पुलिस अधीक्षक आदित्य मिश्रा के निर्देशन में यह अभियान 15 से 30 जुलाई तक जिलेभर में संचालित किया जाएगा। इसका उद्देश्य युवाओं, विद्यार्थियों और आमजन को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक कर नशामुक्त समाज की स्थापना के लिए जनभागीदारी सुनिश्चित करना है। अभियान के तहत शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक न्याय, आबकारी, वन, नगरीय निकाय, महिला एवं बाल विकास सहित विभिन्न विभागों के सहयोग से जिलेभर में रैलियां, शपथ ग्रहण कार्यक्रम, विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम, निबंध, चित्रकला और भाषण प्रतियोगिताएं, नुक्कड़ नाटक, मानव श्रृंखला, सोशल मीडिया अभियान तथा जनसंवाद जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। बालाघाट पुलिस ने नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों, स्वयंसेवी संस्थाओं और विद्यार्थियों से अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील की है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन छात्रों और बेरोजगार युवाओं के मुद्दों पर कांग्रेस का अभियान, जीतू पटवारी मैदान में क्या हम सोनम वांगचुक की आवाज़ सुन रहे हैं, या फिर एक और जनआंदोलन को अनदेखा कर रहे हैं?