भोपाल।मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने छात्रों और बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर प्रदेशव्यापी जनसंपर्क अभियान शुरू किया है। अभियान के दौरान उन्होंने शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने, युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने और छात्रों के हितों की रक्षा की आवश्यकता पर जोर दिया।कांग्रेस की ओर से जारी संदेश में कहा गया है कि यह अभियान केवल एक साइकिल यात्रा नहीं, बल्कि परिवर्तन की पहल है। पार्टी का कहना है कि छात्रों के सम्मान और शिक्षा को बचाने के लिए संघर्ष जारी रहेगा। अभियान के दौरान “शिक्षा बचेगी, देश बचेगा” और “बेरोजगार युवाओं के सम्मान में कांग्रेस मैदान में” जैसे संदेशों के माध्यम से युवाओं और विद्यार्थियों के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जा रहा है।कांग्रेस का कहना है कि प्रदेश में शिक्षा, रोजगार और युवाओं से जुड़े सवालों को लेकर जनजागरण अभियान आगे भी जारी रहेगा। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन EOW रीवा द्वारा फर्जी दस्तोवजों के आधार पर लोन प्राप्त किए जाने पर 5 लोगो पर पंजीबद्घ किया आपराधिक प्रकरण बालाघाट में ‘नशे से दूरी है जरूरी 2.0’ अभियान का शुभारंभ, 15 से 30 जुलाई तक चलेगा जनजागरूकता अभियान