रातभर चला इंदौर पुलिस का ऑपरेशन, 511 बदमाशों पर कार्रवाई; 201 शराबी वाहन चालक भी पकड़े गएइंदौर। आमिर खान। शहर में अपराध और असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए इंदौर पुलिस कमिश्नरेट ने शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात विशेष चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह के निर्देशन में चारों जोन में एक साथ की गई इस कार्रवाई में गुंडे-बदमाशों, वारंटियों, नशाखोरों और नियम तोड़ने वालों पर कड़ा प्रहार किया गया। अभियान के दौरान बड़ी संख्या में संदिग्धों की जांच कर 511 लोगों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की गई।पुलिस ने विभिन्न मामलों में 222 से अधिक वारंट तामील किए, जिनमें 56 स्थायी, 61 गिरफ्तारी और 105 जमानती वारंट शामिल हैं। शराब पीकर वाहन चलाने वाले 201 चालकों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत कार्रवाई की गई। वहीं सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने के 17 और मादक पदार्थ का सेवन करने वाले 3 लोगों के खिलाफ भी प्रकरण दर्ज किए गए।अभियान के दौरान थाना कनाड़िया और बाणगंगा पुलिस ने एक-एक आरोपी को चाकू और खंजर के साथ गिरफ्तार कर आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की। इसके अलावा 60 आदतन बदमाशों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें थानों में बुलाकर डोजियर भरवाए गए और भविष्य में अपराध न करने की सख्त चेतावनी दी गई।पुलिस ने हॉटस्पॉट और शैडो क्षेत्रों में ड्रोन पेट्रोलिंग के साथ पैदल गश्त भी की। अधिकारियों ने आम नागरिकों से संवाद कर साइबर अपराध, महिला सुरक्षा, नशे के दुष्परिणाम और सड़क सुरक्षा के प्रति भी जागरूक किया। पुलिस का कहना है कि अपराधियों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ इस तरह के अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन जाम गेट-पातालपानी में पर्यटकों को सुरक्षा का संदेश माता-पिता की देखभाल नहीं करेंगे बच्चे तो छिन सकती है संपत्ति: बॉम्बे हाई कोर्ट