इंदौर ग्रामीण पुलिस और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स ने चलाया जागरूकता अभियानइंदौर। प्रदीप चौधरी। इंदौर ग्रामीण पुलिस के थाना बड़गोंदा और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स ने शनिवार को प्रसिद्ध पर्यटन स्थल जाम गेट और पातालपानी में पर्यटकों को सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए विशेष अभियान चलाया। अभियान के तहत खतरनाक स्थानों पर जाने से बचने, सावधानी बरतने और दुर्घटनाओं से बचाव के संबंध में जानकारी दी गई। ‘वेलकम टू जंगल’ कार्यक्रम के अंतर्गत पुलिस और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स ने पर्यटकों को सुरक्षा संबंधी जानकारी देने के साथ ही विभिन्न स्थानों पर चेतावनी संबंधी बैनर और पोस्टर भी लगाए। इस दौरान होमगार्ड और एसडीईआरएफ के अधिकारियों ने पूर्व में हुई दुर्घटनाओं का उल्लेख करते हुए सुरक्षित पर्यटन के उपाय बताए। कार्यक्रम में एसडीओपी इंदौर ग्रामीण उमाकांत चौधरी, थाना प्रभारी बड़गोंदा प्रकाश वास्कले, होमगार्ड एवं एसडीईआरएफ के अधिकारी उपस्थित रहे। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण राजकृष्ण ने अभियान में सहयोग करने वाले रेड एफएम और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स का आभार व्यक्त किया। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन मध्य प्रदेश परिवहन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 36 अधिकारियों को पदोन्नति इंदौर पुलिस की स्पेशल चेकिंग