6 एआरटीओ बने आरटीओ, 25 अधिकारियों को अतिरिक्त आरटीओ/वरिष्ठ जिला परिवहन अधिकारी और 5 परिवहन निरीक्षक बने एआरटीओभोपाल। प्रदीप चौधरी। मध्य प्रदेश शासन के परिवहन विभाग ने विभागीय अधिकारियों के पदोन्नति आदेश जारी करते हुए बड़े प्रशासनिक फेरबदल की घोषणा की है। विभाग द्वारा जारी तीन अलग-अलग आदेशों के तहत कुल 36 अधिकारियों को उच्च पदों पर पदोन्नत किया गया है। इनमें सहायक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (ARTO), क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (RTO) और परिवहन निरीक्षक शामिल हैं।जारी आदेश के अनुसार, 6 सहायक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारियों को पदोन्नत कर क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (RTO) बनाया गया है। पदोन्नत अधिकारियों में निशा चौहान, प्रदीप कुमार शर्मा, विक्रमजीत सिंह कंग, अर्चना मिश्रा, मधु सिंह और संतोष कुमार मालवीय के नाम शामिल हैं।वहीं, 25 सहायक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारियों को अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी/वरिष्ठ जिला परिवहन अधिकारी के पद पर पे-मैट्रिक्स लेवल-12 में पदोन्नत किया गया है। इस सूची में रमा दुबे, सुनील कुमार शुक्ला, विमलेश कुमार गुप्ता, विक्रम सिंह राठौर, मनोज कुमार तेहनगुरिया सहित कुल 25 अधिकारियों को पदोन्नति मिली है।इसके अलावा मैदानी स्तर पर कार्यरत 5 परिवहन निरीक्षकों को सहायक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (ARTO) के पद पर पे-मैट्रिक्स लेवल-9 में पदोन्नत किया गया है। इनमें आर.के. स्वर्णकार, प्रवीण नाहर, गिरिजेश वर्मा, प्रमोद कापसे और भारती चौधरी शामिल हैं।शासन के आदेश के अनुसार सभी पदोन्नतियां मध्य प्रदेश सिविल सेवा (सामान्य शर्तें) नियम, 1961 के तहत दो वर्ष की परिवीक्षा अवधि के लिए प्रभावी रहेंगी। साथ ही ये पदोन्नतियां सर्वोच्च न्यायालय में लंबित विशेष अनुमति याचिका (SLP) के अंतिम निर्णय के अधीन होंगी। पदोन्नत अधिकारियों को एक माह के भीतर वेतन निर्धारण के लिए अपना विकल्प प्रस्तुत करना होगा। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन कैलाश विजयवर्गीय ने जीतू पटवारी को पौधारोपण अभियान में शामिल होने का दिया न्योता जाम गेट-पातालपानी में पर्यटकों को सुरक्षा का संदेश