इंदौर। प्रदीप चौधरी। प्रदेश के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी सहित कांग्रेस के सभी जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को इंदौर में चल रहे 21 लाख पौधारोपण एवं 51 हजार वर्षा जल संचयन (रेन वाटर हार्वेस्टिंग) अभियान में शामिल होने का आमंत्रण दिया है।5 जुलाई से शुरू हुए इस जनअभियान का उद्देश्य इंदौर को अधिक हरित, जल-सुरक्षित और पर्यावरणीय रूप से समृद्ध बनाना है। कैलाश विजयवर्गीय ने अपने पत्र में कहा कि पर्यावरण संरक्षण और जल संवर्धन किसी राजनीतिक दल का विषय नहीं है, बल्कि यह समाज और आने वाली पीढ़ियों के प्रति सभी की साझा जिम्मेदारी है।उन्होंने सभी राजनीतिक दलों और नागरिकों से अभियान में सक्रिय भागीदारी कर इंदौर को हरित एवं जल संरक्षण के क्षेत्र में देश का अग्रणी शहर बनाने में सहयोग देने की अपील की। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन ई-रिक्शा नीति पर उठे सवाल: स्वच्छ परिवहन के साथ सुरक्षित और जवाबदेह व्यवस्था भी जरूरी मध्य प्रदेश परिवहन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 36 अधिकारियों को पदोन्नति