इंदौर। आमिर खान।। विदेश में मेडिकल शिक्षा प्राप्त करने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए इंदौर में एक नई पहल की जा रही है। उज्बेकिस्तान की बुखारा इनोवेटिव एजुकेशन एंड मेडिकल यूनिवर्सिटी के संस्थापक एवं सीईओ उमुराव फेरुज़ फैक्स्रिडिनोविच 11 जुलाई को इंदौर पहुंच रहे हैं। वे शहर में रॉयल मेड ग्लोबल के कार्यालय का शुभारंभ करेंगे। रॉयल मेड ग्लोबल के संस्थापक यूनुस मुल्तानी इस विश्वविद्यालय के इंटरनेशनल कोऑर्डिनेटर हैं। यूनुस मुल्तानी ने बताया कि इस दौरे का उद्देश्य विद्यार्थियों को कम खर्च में विदेश में एमबीबीएस की पढ़ाई के अवसर उपलब्ध कराना है। कार्यक्रम के तहत सीईओ सेंट उमर स्कूल में विद्यार्थियों से संवाद कर एमबीबीएस पाठ्यक्रम, प्रवेश प्रक्रिया और करियर से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी देंगे।इसके बाद शाम 4 से 6 बजे तक माणिक बाग रोड स्थित शाहीन इंस्टीट्यूट में पीआर-नीट के विद्यार्थियों से मुलाकात कर विदेश में मेडिकल शिक्षा से संबंधित विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी।आयोजकों के अनुसार, विश्वविद्यालय की ओर से लगभग 24 लाख रुपये में छह वर्ष का एमबीबीएस पैकेज उपलब्ध कराया जा रहा है। इस पैकेज में ट्यूशन फीस, रजिस्ट्रेशन, हॉस्टल और मेस की सुविधा शामिल होगी। शुल्क का भुगतान लगभग 12 किस्तों में किया जा सकेगा। इसके अलावा प्रत्येक वर्ष स्कॉलरशिप परीक्षा आयोजित की जाएगी, जिसमें प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी की ट्यूशन फीस माफ की जाएगी। साथ ही दूसरे से छठे वर्ष तक सभी विद्यार्थियों को हॉस्टल सुविधा निःशुल्क उपलब्ध कराने की योजना भी बताई गई है।आयोजकों ने इच्छुक विद्यार्थियों और अभिभावकों से अधिक जानकारी के लिए इंटरनेशनल कोऑर्डिनेटर यूनुस मुल्तानी से संपर्क करने की अपील की है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन अवैध वसूली के मामले में 4 माह से फरार बदमाश गिरफ्तार, खुद को बताता था ‘महिदपुर का किंग’ हीरा नगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वाहन चोर गिरोह का सदस्य गिरफ्तार; तीन चोरी की बाइक बरामद