इंदौर। आमिर खान।। शहर में वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत हीरा नगर थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए वाहन चोर गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से तीन चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं, जबकि उसके अन्य साथी अभी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है। पुलिस के अनुसार, रात्रि गश्त के दौरान हीरा नगर थाना पुलिस और नगर रक्षा समिति के सदस्यों ने दो मोटरसाइकिलों पर सवार तीन-चार संदिग्ध युवकों को देखा। पुलिस को देखकर सभी युवक तेज रफ्तार से भागने लगे। तत्काल घेराबंदी कर उनका पीछा किया गया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक बाइक को रोकते हुए आरोपी दिलीप भूरिया को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसके साथी मौके से फरार हो गए।पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह धार जिले के टांडा क्षेत्र के ग्राम भूतिया का निवासी है और अपने साथियों के साथ मिलकर इंदौर में वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम देता था। वह गांव के युवकों को लालच देकर इंदौर लाता और उनसे वाहन चोरी करवाता था।आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने तीन चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद कीं। इनमें एक बाइक देपालपुर क्षेत्र से चोरी की गई थी, जिसकी पहचान छिपाने के लिए उसकी नंबर प्लेट बदल दी गई थी। वहीं दो अन्य मोटरसाइकिलें हीरा नगर और परदेशीपुरा क्षेत्र से चोरी कर नाले में छिपाकर रखी गई थीं।पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों की तलाश जारी है और गिरोह से जुड़े अन्य मामलों की भी जांच की जा रही है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन इंदौर में इंटरनेशनल मेडिकल एजुकेशन की नई पहल, बुखारा यूनिवर्सिटी के संस्थापक आज करेंगे दौरा सोहागी थाना पुलिस का नशे के खिलाफ बड़ा प्रहार, सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी 1312 शीशी नशीली कफ सिरप