उज्जैन। महिदपुर थाना पुलिस ने अवैध वसूली और मारपीट के मामले में पिछले चार माह से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। आरोपी के खिलाफ मारपीट, जानलेवा हमला, गाली-गलौज, अवैध वसूली और आर्म्स एक्ट सहित गंभीर धाराओं में तीन आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) करणदीप सिंह एवं एसडीओपी ज़ेंडेन लिंगज़ेरपा के निर्देशन में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना प्रभारी अशोक पाटीदार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी मोईन शाह (24) निवासी फकीर मोहल्ला, महिदपुर को गिरफ्तार किया।पुलिस के अनुसार, 23 फरवरी 2026 को आरोपी मोईन शाह और उसके तीन साथियों ने फरियादी अब्दुल वहाब उर्फ अब्दुल्ला से खुद को “महिदपुर का किंग” बताते हुए 10 हजार रुपये की अवैध वसूली की मांग की। आरोपियों ने कहा कि यदि उसे महिदपुर में रहना है तो उनके घर पर लगे सीसीटीवी कैमरों के रखरखाव का खर्च उसे देना होगा। विरोध करने पर फरियादी के साथ लात-घूंसों और लोहे के पाइप से मारपीट की गई तथा जान से मारने की धमकी दी गई।फरियादी की शिकायत पर थाना महिदपुर में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। करीब चार माह तक फरार रहने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय से एक दिन का पुलिस रिमांड प्राप्त किया। पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में उप जेल महिदपुर भेज दिया गया।पुलिस के अनुसार, आरोपी मोईन शाह के विरुद्ध वर्ष 2020 से 2026 के बीच कुल तीन आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें मारपीट, जानलेवा हमला, गाली-गलौज, अवैध वसूली और आर्म्स एक्ट के गंभीर अपराध शामिल हैं।इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक पाटीदार, उप निरीक्षक सुखसेन अरियाम, प्रधान आरक्षक विजय सिंह तथा पुलिस टीम के अन्य सदस्यों की सराहनीय भूमिका रही। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन दतिया उपचुनाव पर तेज हुई सियासत, भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने इंदौर में इंटरनेशनल मेडिकल एजुकेशन की नई पहल, बुखारा यूनिवर्सिटी के संस्थापक आज करेंगे दौरा