होंडा सिटी कार सहित करीब 12 लाख का माल जब्त सोहागी, रीवा । रीवा आईजी गौरव राजपूत के निर्देशन में नशे के खिलाफ ऑपरेशन प्रहार 2:0 के तहत जिले के सोहागी थाना प्रभारी कमलेश साहू के नेतृत्व में सोहागी थाना पुलिस और साइबर सेल रीवा की संयुक्त टीम ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए उत्तर प्रदेश से रीवा लाई जा रही नशीली कफ सिरप की एक बड़ी खेप पकड़ने में सफलता हासिल की है। सोहागी थाना प्रभारी कमलेश साहू को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक सफेद रंग की होंडा सिटी कार में भारी मात्रा में नशीली कफ सिरप लोड होकर प्रयागराज के रास्ते रीवा की तरफ आ रही है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी ने ने साइबर सेल रीवा की मदद से सोहागी पहाड़ पर जाल बिछाकर संदिग्ध कार को चारों तरफ से घेरकर पकड़ लिया। कार चला रहे आरोपी को हिरासत में लेकर जब नाम-पता पूछा गया, तो उसने अपना नाम प्रकाश द्विवेदी (उम्र 19 वर्ष, निवासी- बीड़ा थाना सेमरिया, हाल मुकाम- चिरहुला कॉलोनी थाना बिछिया, रीवा) बताया। कार की तलाशी लेने पर गाड़ी के अंदर 11 खाकी कार्टूनों में विंग्स बायोटेक कंपनी की ONEREX कफ सीरप की कुल 1312 शीशियां बरामद हुईं। सोहागी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट और ड्रग कंट्रोल एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि इस नशे के कारोबार के पीछे मुख्य आका कौन है और रीवा में यह माल किसे सप्लाई होना था। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन हीरा नगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वाहन चोर गिरोह का सदस्य गिरफ्तार; तीन चोरी की बाइक बरामद इंदौर में डाक विभाग की महिला कर्मचारी की हत्या, पति पर आरोप; वारदात के बाद फरार
You must be logged in to post a comment.