इंदौर। प्रदीप चौधरी। होमगार्ड, नागरिक सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन जिला इंदौर द्वारा बुधवार को राला मंडल स्थित प्रशिक्षण केंद्र में हवाई हमलों से बचाव एवं आपदा प्रबंधन विषयक कैप्सूल प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह प्रशिक्षण होमगार्ड मुख्यालय एवं जिला प्रशासन के निर्देशानुसार आयोजित किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रीतिबला सिंह, डिवीजनल कमांडेंट, होमगार्ड संभाग इंदौर के मार्गदर्शन तथा श्रीमती मधु राजेश तिवारी, डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट, होमगार्ड इंदौर एवं श्री सुमत जैन, डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट, SDERF इंदौर के निर्देशन में संपन्न हुआ।प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को हवाई हमलों के समय बरती जाने वाली सावधानियां, सायरन बजने पर अपनाई जाने वाली आवश्यक प्रक्रिया, ब्लैकआउट के दौरान सुरक्षा उपाय, बचाव एवं राहत कार्य तथा आपदा की स्थिति में त्वरित एवं प्रभावी प्रतिक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।कार्यक्रम में होमगार्ड, SDERF, सिविल डिफेंस वॉलेंटियर्स एवं आमजन सहित लगभग 170 प्रशिक्षणार्थियों ने भाग लिया। प्रशिक्षण को व्यावहारिक बनाने के लिए डेमो और मॉक ड्रिल का आयोजन भी किया गया, जिसमें रेस्क्यू एवं आपदा प्रबंधन की विभिन्न तकनीकों का अभ्यास कराया गया।अधिकारियों ने बताया कि प्रशिक्षण का उद्देश्य आपदा एवं आपातकालीन परिस्थितियों में स्वयंसेवकों और आम नागरिकों को जागरूक, प्रशिक्षित एवं सक्षम बनाना है, ताकि किसी भी संकट की स्थिति में त्वरित एवं प्रभावी राहत एवं बचाव कार्य किया जा सके। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन स्टेट बार काउंसिल चुनाव परिणाम: राकेश सिंह भदौरिया रिकॉर्ड मतों के साथ शीर्ष पर, टॉप-4 में इंदौर का एकतरफा कब्जा क्षिप्रा में चलती स्लीपर बस में लगी आग, सभी 25 यात्री सुरक्षित निकाले गए