जबलपुर/इन्दौर: स्टेट बार काउंसिल ऑफ मध्य प्रदेश चुनाव 2026 के परिणाम आधिकारिक रूप से घोषित कर दिए गए हैं। ‘गेन हाई टू लो’ (Gain High to Low) वरीयता सूची के अनुसार, इंदौर के लोकप्रिय उम्मीदवार राकेश सिंह भदौरिया ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए कुल 1984.00 वोटों (वोट वैल्यू 198400.00) के साथ पहला स्थान हासिल किया है। इस बार के चुनावी नतीजों में इंदौर के प्रत्याशियों का एकतरफा दबदबा साफ देखने को मिला। शीर्ष चार स्थानों पर इंदौर के ही उम्मीदवारों ने कब्जा जमाया है। दूसरे स्थान पर इंदौर के विवेक सिंह रहे, जिन्हें कुल 1324.00 वोट मिले। वहीं, हितोषी जय हार्डिया 1262.00 वोटों के साथ तीसरे और नरेंद्र कुमार जैन 1233.00 वोटों के साथ चौथे स्थान पर रहे। ग्वालियर के गौरव मिश्रा ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए 1019.00 वोटों के साथ पांचवें स्थान पर अपनी जगह सुरक्षित की। शीर्ष 10 उम्मीदवारों की स्थिति: राकेश सिंह भदौरिया (इंदौर) – 1984.00 वोट विवेक सिंह (इंदौर) – 1324.00 वोट हितोषी जय हार्डिया (इंदौर) – 1262.00 वोट नरेंद्र कुमार जैन (इंदौर) – 1233.00 वोट गौरव मिश्रा (ग्वालियर) – 1019.00 वोट अखलेश कुमार सक्सेना (इंदौर) – 930.00 वोट जितेन्द्र कुमार शर्मा (ग्वालियर) – 895.00 वोट डॉ. विजय कुमार चौधरी (भोपाल) – 870.00 वोट आर.के. सिंह सैनी (जबलपुर) – 846.00 वोट दिनेश कुमार शुक्ला (भिंड) – 788.00 वोटमहिला उम्मीदवारों में प्रतिका पाठक आगे:महिला उम्मीदवारों की बात करें तो ग्वालियर की प्रतिका पाठक 349.00 वोटों के साथ सूची में सबसे मजबूत स्थिति में रहीं। इस बार के चुनावों में कुल 113 से अधिक उम्मीदवारों ने अपनी किस्मत आजमाई थी, जिसमें अंतिम पायदानों पर बेहद कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। चुनाव परिणामों की घोषणा के बाद से ही न्यायालय परिसरों में जश्न का माहौल है और विजयी उम्मीदवारों को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन रायपुर फैक्ट्री में ऑक्सीजन सिलेंडर विस्फोट, तीन मजदूरों की मौत; सुरक्षा में लापरवाही के आरोप हवाई हमलों से बचाव और आपदा प्रबंधन पर होमगार्ड का कैप्सूल प्रशिक्षण