इंदौर ग्रामीण। प्रदीप चौधरी। इंदौर-उज्जैन मार्ग पर थाना क्षिप्रा के सामने गुरुवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया। रीवा से इंदौर आ रही स्लीपर बस (क्रमांक MP 19 P 4056) का टायर फटने के बाद उसमें आग लग गई। चालक की सूझबूझ और पुलिस की तत्परता से बस में सवार सभी करीब 25 यात्रियों को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। जानकारी के अनुसार, घटना सुबह करीब 11:40 बजे की है। टायर फटने के बाद बस में आग लग गई, लेकिन आग फैलने से पहले ही सभी यात्रियों और उनका सामान सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। बस चालक की पहचान विजय कुशवाह के रूप में हुई है।घटना की सूचना मिलते ही सांवेर से फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग बुझाने का कार्य शुरू किया। एहतियात के तौर पर पुलिस ने घटनास्थल से करीब 100 मीटर पहले दोनों ओर का यातायात रोक दिया, जिससे किसी अन्य दुर्घटना की आशंका न रहे।बस में सवार सभी यात्री रीवा और सतना के निवासी बताए गए हैं, जो इंदौर की ओर यात्रा कर रहे थे। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन हवाई हमलों से बचाव और आपदा प्रबंधन पर होमगार्ड का कैप्सूल प्रशिक्षण महिला आरक्षक और परिजनों पर धमकाने के आरोप, पुलिस कमिश्नर ने दिए जांच के आदेश