बीकानेर। राजस्थान के बीकानेर जिले के श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के दुलचासर गांव में एक व्यापारी से कुख्यात रोहित गोदारा गैंग के नाम पर 5 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। फिरौती नहीं देने पर व्यापारी के पूरे परिवार की हत्या करने और कार्यालय को विस्फोट से उड़ाने की धमकी दिए जाने के बाद परिवार दहशत में है।पीड़ित व्यापारी के भाई ने बीकानेर पुलिस अधीक्षक को लिखित शिकायत सौंपकर बताया कि 5 और 7 जुलाई 2026 को अज्ञात नंबरों से कॉल आए। कॉल करने वाले ने अपना नाम वीरेंद्र चारण बताते हुए खुद को रोहित गोदारा गैंग का सदस्य बताया और 5 करोड़ रुपये की मांग की। आरोपी ने रकम नहीं देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी।शिकायत के अनुसार, आरोपी ने धमकी दी कि यदि फिरौती की रकम नहीं मिली तो व्यापारी के कार्यालय में गैस सिलेंडर फेंककर विस्फोट कर दिया जाएगा। साथ ही परिवार के सभी सदस्यों को जान से मारने की भी धमकी दी गई। लगातार मिल रही धमकियों के कारण परिवार भय के माहौल में जी रहा है और सुरक्षा की मांग कर रहा है।पीड़ित परिवार ने पुलिस प्रशासन से तत्काल सुरक्षा उपलब्ध कराने और मामले की निष्पक्ष एवं त्वरित जांच की मांग की है।वहीं, श्रीडूंगरगढ़ थाना प्रभारी संध्या बिश्नोई ने बताया कि शिकायत प्राप्त हो गई है। फिलहाल मामले में एफआईआर दर्ज नहीं की गई है, लेकिन पुलिस तकनीकी साक्ष्यों और कॉल डिटेल के आधार पर मामले की जांच कर रही है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन तकनीकी जांच से जीआरपी रतलाम ने पकड़ा शातिर चोर, ₹1.59 लाख का चोरी का सामान बरामद बालाघाट में कुएं में जहरीली गैस से दो लोगों की मौत, मोटर निकालने उतरे थे दोनों युवक