बालाघाट। जिले के किरनापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत दहेदी के पिपरटोला गांव में गुरुवार शाम एक दर्दनाक हादसे में कुएं के भीतर जहरीली गैस की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, हिवराज बिसेन (55) पिता चंदन बिसेन और मैशू चौधरी (50) पिता भरत चौधरी अपने घर के पीछे स्थित कुएं में मोटर निकालने के लिए उतरे थे। इसी दौरान कुएं में मौजूद जहरीली गैस के रिसाव से दोनों बेहोश हो गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।घटना की सूचना मिलते ही किरनापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने बताया कि दोनों शवों का पोस्टमार्टम शुक्रवार को कराया जाएगा। प्रारंभिक जांच में मौत का कारण जहरीली गैस की चपेट में आना माना जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन बीकानेर में व्यापारी से 5 करोड़ की रंगदारी की मांग, रोहित गोदारा गैंग के नाम पर मिली जान से मारने की धमकी इंदौर ड्रग्स केस में सियासी संग्राम, नाना पटवारी का बड़ा कबूलनामा; पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल