रतलाम, 9 जुलाई। रेल यात्रियों की सुरक्षा और रेलवे क्षेत्र में अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए जीआरपी रतलाम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक शातिर चोरी के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से करीब ₹1.59 लाख मूल्य का चोरी गया मशरूका बरामद किया गया है।जीआरपी थाना रतलाम में दर्ज अपराध क्रमांक 394/25 की विवेचना के दौरान पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपी पंकज गौतम (28) निवासी ग्राम रोन, थाना रोन, जिला भिण्ड तक पहुंच बनाई। योजनाबद्ध कार्रवाई करते हुए 8 जुलाई 2026 को आरोपी को गिरफ्तार किया गया।पूछताछ में आरोपी की निशानदेही पर करीब 10 ग्राम का सोने का मंगलसूत्र (कीमत लगभग ₹1.20 लाख), 2 ग्राम की दो सोने की बालियां (कीमत लगभग ₹24 हजार) और एमआई कंपनी का मोबाइल फोन (कीमत लगभग ₹15 हजार) बरामद किया गया। बरामद सामान की कुल अनुमानित कीमत ₹1.59 लाख बताई गई है।गिरफ्तारी के दौरान आरोपी के पास से ओप्पो और वीवो कंपनी के दो मोबाइल फोन भी मिले। इनके संबंध में जीआरपी ने अलग से प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।यह कार्रवाई वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक सोहनलाल पाटीदार के नेतृत्व में गठित टीम ने की। टीम में सउनि शिव सिंह, प्रधान आरक्षक लखन परिहार सहित अन्य पुलिसकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।जीआरपी ने रेल यात्रियों से अपील की है कि यात्रा के दौरान अपने कीमती सामान की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल जीआरपी को दें। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन टोंस हाइडल प्रोजेक्ट की WBM सड़क में बड़ा खेल? पहली बारिश में खुली पोल, नहर की खुदाई से मंडरा रहा लीकेज का खतरा बीकानेर में व्यापारी से 5 करोड़ की रंगदारी की मांग, रोहित गोदारा गैंग के नाम पर मिली जान से मारने की धमकी