नवी मुंबई। प्रदीप चौधरी। महाराष्ट्र के नवी मुंबई के पनवेल तालुका में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण पातालगंगा नदी उफान पर है। नदी में आई बाढ़ का असर एचपीसीएल के एलपीजी गैस सिलेंडर भंडारण यार्ड पर भी पड़ा, जहां बाढ़ के तेज बहाव में हजारों घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर बह गए। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि लगातार बारिश के चलते पातालगंगा नदी का जलस्तर खतरे के निशान तक पहुंच गया। नदी का पानी एचपीसीएल के सिलेंडर स्टोरेज यार्ड में घुस गया, जिससे बड़ी संख्या में सिलेंडर बाढ़ के तेज बहाव के साथ बह निकले। खारपाडा पुल से इस पूरे घटनाक्रम का दृश्य लोगों ने अपने कैमरों में कैद किया।घटना की सूचना मिलते ही संबंधित एजेंसियां और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा स्थिति का जायजा लिया। बाढ़ में बह गए सिलेंडरों की तलाश और सुरक्षा संबंधी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।फिलहाल इस घटना में किसी जनहानि की सूचना नहीं है। प्रशासन ने लोगों से नदी और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से दूर रहने की अपील की है तथा पूरे घटनाक्रम पर लगातार नजर रखी जा रही है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन पासपोर्ट सत्यापन को और प्रभावी बनाने इंदौर में संभाग स्तरीय पुलिस कार्यशाला आयोजित मध्यप्रदेश में 19 करोड़ का गेहूं गायब, समर्थन मूल्य पर खरीदा अनाज वेयरहाउस तक नहीं पहुंचा