भोपाल। मध्यप्रदेश में समर्थन मूल्य पर खरीदे गए करीब 19 करोड़ रुपए मूल्य के गेहूं के गायब होने का मामला सामने आने के बाद प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। जानकारी के अनुसार 16 जिलों से खरीदे गए 7,168 टन गेहूं का रिकॉर्ड वेयरहाउस तक पहुंचने का नहीं मिला, जिसके बाद पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है।बताया जा रहा है कि खरीदी केंद्रों से उठाव के बाद बड़ी मात्रा में गेहूं वेयरहाउस तक पहुंचा ही नहीं। सागर जिले में भी बड़ी मात्रा में गेहूं के गायब होने की जानकारी सामने आने के बाद खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग में हड़कंप मच गया।मामले को लेकर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि गेहूं ट्रकों के माध्यम से परिवहन किया गया था, ऐसे में पूरे परिवहन की जांच होनी चाहिए। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या रास्ते में सीसीटीवी कैमरे नहीं थे और सरकार को जनता के पैसे का हिसाब देना चाहिए। उन्होंने गेहूं कहां गया, इसकी जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की।वहीं, खाद्य मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने मामले को गंभीर बताते हुए सभी संबंधित कलेक्टरों को जांच के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है और रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन पनवेल में बाढ़ का कहर, एचपीसीएल के हजारों एलपीजी सिलेंडर पानी में बहे रायपुर फैक्ट्री में ऑक्सीजन सिलेंडर विस्फोट, तीन मजदूरों की मौत; सुरक्षा में लापरवाही के आरोप