इंदौर। आमजन को पासपोर्ट संबंधी सेवाएं त्वरित, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पुलिस कमिश्नरेट इंदौर में संभाग स्तरीय पासपोर्ट सत्यापन प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में इंदौर संभाग के आठ जिलों के पासपोर्ट सत्यापन कार्य से जुड़े पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल हुए, जबकि सभी जिलों के पुलिस अधीक्षक वर्चुअल माध्यम से जुड़े।कार्यशाला में पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह, क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी शीतांशु चौरसिया, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त आर.के. सिंह, पुलिस उपायुक्त अमन सिंह राठौड़, एआईजी रश्मि मिश्रा, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त प्रियंका डुडवे सहित क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय भोपाल के अधिकारी उपस्थित रहे।अतिरिक्त पुलिस आयुक्त आर.के. सिंह ने कहा कि समयबद्ध, निष्पक्ष और तथ्यपरक पुलिस सत्यापन ही बेहतर पासपोर्ट सेवा की आधारशिला है। वहीं पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह ने कहा कि पासपोर्ट सत्यापन नागरिकों के विश्वास, राष्ट्रीय सुरक्षा और प्रशासनिक जवाबदेही से जुड़ा महत्वपूर्ण कार्य है। उन्होंने अधिकारियों से संवेदनशीलता, पारदर्शिता और निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण सत्यापन सुनिश्चित करने का आह्वान किया।क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी शीतांशु चौरसिया ने बताया कि पुलिस एवं पासपोर्ट विभाग के उत्कृष्ट समन्वय के चलते वर्ष 2024 और 2025 में मध्यप्रदेश ने पासपोर्ट सत्यापन के क्षेत्र में देश में प्रथम स्थान हासिल किया। उन्होंने इस उपलब्धि को बनाए रखने के लिए और अधिक दक्षता एवं समयबद्ध कार्य करने पर जोर दिया।कार्यशाला के दौरान पासपोर्ट सत्यापन प्रक्रिया के तकनीकी एवं प्रक्रियात्मक पहलुओं पर विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया। अधिकारियों को सत्यापन के दौरान अपनाई जाने वाली सावधानियों, पारदर्शिता और जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं की जानकारी दी गई। कार्यशाला का संचालन अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त प्रियंका डुडवे ने किया तथा अंत में आभार व्यक्त किया गया। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन ‘सेफ क्लिक 2.0’ अभियान का भव्य समापन, इंदौर पुलिस ने 80 लाख से अधिक लोगों तक पहुंचाया साइबर सुरक्षा का संदेश पनवेल में बाढ़ का कहर, एचपीसीएल के हजारों एलपीजी सिलेंडर पानी में बहे