औरैया (उत्तर प्रदेश)। सोशल मीडिया पर लाइक्स और व्यूज पाने की होड़ एक बार फिर जानलेवा साबित होते-होते बची। उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में एक मिठाई दुकानदार ने रील बनाने के लिए सपेरे से जहरीला सांप लेकर गले में डाल लिया। वीडियो शूटिंग के दौरान सांप ने उसके हाथ पर डस लिया। समय पर अस्पताल पहुंचने और इलाज मिलने से उसकी जान बच गई।जानकारी के अनुसार, अछल्दा ब्लॉक चौराहा निवासी 40 वर्षीय रिंकू गुरुवार दोपहर अपनी दुकान के पास मौजूद था। इसी दौरान एक सपेरा सांप लेकर वहां पहुंचा। रिंकू ने सोशल मीडिया पर वायरल रील बनाने के उद्देश्य से सपेरे से सांप लेकर पहले उसे हाथ में लहराया और फिर गले में डाल लिया। आसपास मौजूद लोग इसका वीडियो बना रहे थे।इसी दौरान सांप ने अचानक रिंकू के बाएं हाथ पर काट लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सांप के डसते ही हाथ से खून निकलने लगा। शुरुआत में रिंकू ने इसे गंभीरता से नहीं लिया, लेकिन कुछ ही देर में हाथ में सूजन और तेज दर्द शुरू होने पर परिजन उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अछल्दा लेकर पहुंचे।सीएचसी के चिकित्सक डॉ. गौरव ने बताया कि मरीज को समय पर अस्पताल लाया गया, जिससे जहर पूरे शरीर में फैलने से पहले ही उपचार शुरू किया जा सका। एंटी-स्नेक वेनम देने के बाद उसकी हालत में सुधार है और फिलहाल वह खतरे से बाहर है।यह घटना सोशल मीडिया पर लोकप्रियता हासिल करने के लिए खतरनाक स्टंट करने वालों के लिए एक बड़ी चेतावनी है। विशेषज्ञों का कहना है कि जहरीले जीवों के साथ किसी भी प्रकार का प्रयोग या प्रदर्शन जानलेवा साबित हो सकता है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन रेगुलर शिक्षक की नियुक्ति के बाद भी नहीं हटेंगे गेस्ट फैकल्टी, हाईकोर्ट का अहम फैसला रामभक्तों के नाम चंपत राय की पाती वायरल, लिखा— ‘सभी सत्य सामने आ जाएगा’