अयोध्या/लखनऊ। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय की ओर से रामभक्तों के नाम लिखी गई एक हस्तलिखित पाती सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। पत्र में उन्होंने राम मंदिर निर्माण से जुड़े कथित चढ़ावा चोरी के आरोपों का उल्लेख करते हुए कहा है कि उनके खिलाफ कई प्रकार के आरोप लगाए गए हैं, लेकिन सभी तथ्यों की जांच के बाद सत्य सामने आ जाएगा।वायरल हो रहे पत्र में चंपत राय ने लिखा है कि पिछले कुछ समय से श्रीराम जन्मभूमि मंदिर परिसर में हुई कथित चढ़ावा चोरी को लेकर अनेक तरह की चर्चाएं चल रही हैं और उन पर भी आरोप लगाए गए हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने मौन धारण किया है और ट्रस्ट की बैठक में एसआईटी की प्रारंभिक रिपोर्ट प्रस्तुत की गई है। अंतिम जांच रिपोर्ट आने के बाद सभी तथ्य सार्वजनिक हो जाएंगे।पत्र में उन्होंने यह भी लिखा कि वर्ष 1991 से अयोध्या में संगठन द्वारा दिए गए दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं और उनका सार्वजनिक जीवन एक खुली पुस्तक की तरह है। उन्होंने रामभक्तों से धैर्य रखने की अपील करते हुए भरोसा जताया कि जांच पूरी होने के बाद सत्य सबके सामने आ जाएगा।इस पत्र के साथ उनके सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर किया गया पोस्ट भी चर्चा का विषय बना हुआ है। पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा, “धीरज, धर्म, मित्र अरु नारी, आपद काल परखिए चारी।” यह पंक्ति भी सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से साझा की जा रही है।हालांकि, वायरल हो रहे पत्र और पोस्ट को लेकर विभिन्न तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। मामले में संबंधित जांच एजेंसियों की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन रील बनाने के चक्कर में गले में डाला जहरीला सांप, नाग ने डसा; समय पर इलाज से बची जान बिचौली में तेंदुए का हमला, बाइक सवार पर झपटा; सीसीटीवी में कैद हुई घटना