तेहरान। ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अली खामेनेई के अंतिम संस्कार से पहले तेहरान में आयोजित श्रद्धांजलि समारोह में हजारों लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। चार महीने बाद पहली बार उनका पार्थिव शरीर सार्वजनिक दर्शन के लिए रखा गया, जहां बड़ी संख्या में लोग अंतिम श्रद्धांजलि देने पहुंचे। ईरान ने उनके सम्मान में कई दिनों तक चलने वाले राजकीय शोक और अंतिम संस्कार कार्यक्रम की घोषणा की है। श्रद्धांजलि समारोह में ईरान की सैन्य और राजनीतिक हस्तियों की मौजूदगी भी रही। रिपोर्टों के अनुसार, अहमद वाहिदी सहित कई वरिष्ठ अधिकारी समारोह में शामिल हुए। अंतिम संस्कार कार्यक्रम विभिन्न शहरों में आयोजित किए जाएंगे, जबकि पार्थिव शरीर को 9 जुलाई को मशहद में सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा। इस बीच, भारत के धार्मिक नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल भी अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए तेहरान पहुंचा है। ईरान में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं और लाखों लोगों के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन 30 मिनट की बारिश बनी आफत, जैन नगर में जलभराव; नगर निगम के दावों की खुली पोल नामांतरण, जमीन बिक्री और पुराने कानूनी मामलों की निष्पक्ष जांच कराने की उठी मांग