प्रतिबंधित आतंकी संगठन से कथित संबंधों की जांच तेज, दोनों आरोपी लंबे समय से देवास में रह रहे थेदेवास। प्रदीप चौधरी। गुजरात एंटी टेररिज्म स्क्वाड (ATS) ने प्रतिबंधित आतंकी संगठन Jaish-e-Mohammed से कथित रूप से जुड़े नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मध्यप्रदेश के देवास से दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जकारिया दुरानी मोहम्मद और मोहम्मद अब्दुल रहमान के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों आरोपी लंबे समय से देवास में रह रहे थे।सूत्रों के मुताबिक, दोनों से प्रतिबंधित आतंकी संगठन से कथित संबंधों और नेटवर्क के संबंध में पूछताछ की जा रही है। गुजरात ATS मामले की गहन जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि आरोपियों के अन्य लोगों से भी संपर्क थे या नहीं।फिलहाल एजेंसियों ने मामले में विस्तृत जानकारी सार्वजनिक नहीं की है। जांच पूरी होने के बाद ही पूरे नेटवर्क और आरोपियों की भूमिका स्पष्ट हो सकेगी। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन तेलंगाना के DSP के 16 ठिकानों पर ACB की रेड, 200 करोड़ की बेनामी संपत्ति का खुलासा राम मंदिर चढ़ावा मामले पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले— रात 2 बजे मोदी का आया था फोन