2 किलो सोना, 20 किलो चांदी, 50 एकड़ जमीन, लग्जरी विला और लाखों के निवेश के दस्तावेज जब्तहैदराबाद। तेलंगाना में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने डीएसपी संकीरेड्डी भीम रेड्डी के 16 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। आय से अधिक संपत्ति के मामले में की गई इस कार्रवाई के दौरान जांच एजेंसी को भारी मात्रा में बेनामी संपत्ति और निवेश के दस्तावेज मिले हैं।एसीबी के अनुसार, छापेमारी में एक आलीशान विला, कई लग्जरी फ्लैट, व्यावसायिक संपत्तियों के दस्तावेज, 50 एकड़ से अधिक कृषि भूमि, ₹43 लाख नकद, करीब 2 किलो सोना और 20 किलो चांदी बरामद की गई है। इसके अलावा विभिन्न बैंकों में जमा फिक्स डिपॉजिट, बीमा पॉलिसियां, शेयर बाजार में लाखों रुपये के निवेश से जुड़े दस्तावेज भी जब्त किए गए हैं।जांच के दौरान डीएसपी के आवास से विदेशी शराब की 23 बोतलें भी बरामद हुईं। एसीबी का कहना है कि जब्त संपत्तियों का बाजार मूल्य उनके पंजीकृत मूल्य से कई गुना अधिक है और प्रारंभिक अनुमान के अनुसार कुल संपत्ति की कीमत लगभग ₹200 करोड़ हो सकती है।फिलहाल एंटी करप्शन ब्यूरो पूरे मामले की विस्तृत जांच कर रही है और बरामद दस्तावेजों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन मध्यप्रदेश में बड़ा आईपीएस फेरबदल, 9 अधिकारियों के तबादले गुजरात ATS की देवास में बड़ी कार्रवाई, जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े दो संदिग्ध गिरफ्तार