शाजापुर, शहडोल, रेल इंदौर समेत कई महत्वपूर्ण पदों पर नई नियुक्तियांखबर:भोपाल। प्रदीप चौधरी। मध्यप्रदेश शासन के गृह विभाग ने शुक्रवार को भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के अधिकारियों के तबादलों की सूची जारी करते हुए 9 अधिकारियों के पदस्थापना आदेश जारी किए हैं। आदेश के अनुसार कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जबकि कुछ अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। जारी आदेश के मुताबिक, हरिनारायणचारी मिश्रा को पुलिस महानिरीक्षक (एसआरआई) से पुलिस महानिरीक्षक (प्रशासन), पुलिस मुख्यालय भोपाल बनाया गया है। वहीं, श्रीमती ललित्या लक्ष्मण मिश्रा को पुलिस महानिरीक्षक (प्रशासन) से पुलिस महानिरीक्षक, भोपाल (ग्रामीण) जोन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी तरह चंद्रशेखर सोलंकी को नर्मदापुरम जोन का पुलिस महानिरीक्षक नियुक्त किया गया है, जबकि मिथिलेश शुक्ला को सागर जोन का पुलिस महानिरीक्षक बनाया गया है। आईपीएस सुश्री सिमाला प्रसाद को उप पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय से स्थानांतरित कर उप पुलिस महानिरीक्षक, खरगोन रेंज भेजा गया है। आदेश के अनुसार शाजापुर के पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह राजपूत को पुलिस अधीक्षक, रेल इंदौर बनाया गया है। वहीं शहडोल के पुलिस अधीक्षक रामजी श्रीवास्तव को सहायक पुलिस महानिरीक्षक, मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी भौंरी में पदस्थ किया गया है। संजय कुमार अग्रवाल को शहडोल का नया पुलिस अधीक्षक तथा प्रियंका शुक्ला को शाजापुर का पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है। इसके अलावा विशेष पुलिस महानिदेशक (प्रशासन) आदर्श कटियार को उनके वर्तमान दायित्वों के साथ विशेष पुलिस महानिदेशक (दूरसंचार) का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वहीं पुलिस महानिरीक्षक इंदौर (ग्रामीण) जोन अनुराग को इंदौर रेंज एवं आरएपीटीसी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन दिग्विजय सिंह के सरकारी निवास पर लगे बैनर पर सियासत तेज, भाजपा ने साधा निशाना तेलंगाना के DSP के 16 ठिकानों पर ACB की रेड, 200 करोड़ की बेनामी संपत्ति का खुलासा