भोपाल। प्रदीप चौधरी। राजधानी भोपाल में महज 30 मिनट की बारिश ने नगर निगम की तैयारियों की पोल खोल दी। बारिश के बाद लालघाटी स्थित गुफा मंदिर के सामने जैन नगर कॉलोनी में जलभराव की गंभीर स्थिति बन गई, जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों का आरोप है कि बारिश से पहले नालों की समुचित सफाई नहीं कराई गई। नाले से निकाली गई मिट्टी भी समय पर नहीं हटाई गई, जिसके कारण बारिश का पानी कॉलोनी में भर गया। जलभराव के चलते कई घरों के बाहर पानी जमा हो गया और लोग लंबे समय तक अपने घरों में ही कैद रहने को मजबूर हो गए।रहवासियों ने नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि हर वर्ष बारिश से पहले नालों की सफाई के दावे किए जाते हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर स्थिति कुछ और ही नजर आती है। लोगों ने जल्द जलनिकासी की व्यवस्था करने और स्थायी समाधान की मांग की है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन यातायात व्यवस्था सुधारने सड़क पर उतरे भोपाल कलेक्टर और कमिश्नर, प्रमुख चौराहों का किया निरीक्षण अली खामेनेई को अंतिम श्रद्धांजलि देने उमड़ा जनसैलाब, तेहरान में शुरू हुए राजकीय अंतिम संस्कार समारोह