देवरिया। प्रदीप चौधरी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने देवरिया में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विपक्ष पर तीखा हमला बोला। मुख्यमंत्री ने कहा कि जो लोग पहले भगवान श्रीराम के नाम पर विरोध करते थे और अयोध्या के अस्तित्व को नकारते थे, वही आज आस्था की बात कर रहे हैं। सीएम योगी ने कहा, “जो लोग श्रीराम का नाम लेने पर लाठी और गोली चलाते थे, अयोध्या का अस्तित्व ही नकारते थे, राम मंदिर निर्माण के खिलाफ अदालत में मुकदमा लड़ते थे, वे आज कह रहे हैं कि आस्था के साथ खिलवाड़ हो रहा है। अरे… तुम हमें सिखाओगे आस्था?”मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान सरकार ने अयोध्या के गौरव को पुनर्स्थापित करने का कार्य किया है और श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का प्रतीक है। उन्होंने विपक्ष पर तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप भी लगाया।सीएम योगी के इस बयान को लेकर प्रदेश की राजनीति में नई बहस छिड़ने के आसार हैं। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन क्रूड ऑयल सस्ता, लेकिन जनता को राहत कब? : डॉ. जेम्स पाल लोकतंत्र सेनानियों के लिए स्पेशल ट्रेन, मुफ्त इलाज और एयर एंबुलेंस की सुविधा देगी सरकार : मुख्यमंत्री मोहन यादव