भोपाल/उज्जैन। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लोकतंत्र सेनानियों के सम्मान और कल्याण के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं। भोपाल में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष करने वाले सेनानियों का योगदान अविस्मरणीय है और प्रदेश सरकार उनके सम्मान एवं सुविधाओं के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने घोषणा की कि लोकतंत्र सेनानियों को स्पेशल ट्रेन के माध्यम से तीर्थ यात्रा कराई जाएगी। साथ ही, रेस्ट हाउस में उनके दो दिन तक निःशुल्क ठहरने की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र सेनानियों और स्वतंत्रता सेनानियों के इलाज का पूरा खर्च राज्य सरकार वहन करेगी तथा गंभीर बीमारियों के उपचार के लिए एयर एंबुलेंस की निःशुल्क सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।मुख्यमंत्री ने यह भी घोषणा की कि लोकतंत्र सेनानियों के सम्मान में शासकीय भवनों, पार्कों और सड़कों का नाम उनके नाम पर रखा जाएगा। जिन लोकतंत्र सेनानियों को अब तक ताम्रपत्र नहीं मिले हैं, उन्हें ताम्रपत्र प्रदान किए जाएंगे। इसके अलावा प्रदेश के शासकीय कार्यालयों में अधिकारियों को निर्देशित किया जाएगा कि वे लोकतंत्र सेनानियों से प्राथमिकता के आधार पर मिलकर उनकी समस्याएं और सुझाव सुनें।अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने आपातकाल का जिक्र करते हुए कहा कि लोकतंत्र की लड़ाई लड़ने वालों ने देश में लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा की। उन्होंने कहा कि दुनिया का सबसे मजबूत लोकतंत्र आज भारत है और लोकतंत्र की इस मशाल को सदैव जलाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है।इसी अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय नशा निरोधक दिवस पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेशवासियों को संदेश देते हुए कहा कि नशे के दुष्प्रभावों के प्रति सजग रहना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि नशामुक्त समाज के निर्माण में प्रत्येक नागरिक को अपनी सहभागिता सुनिश्चित करनी चाहिए, ताकि स्वस्थ, सुरक्षित और सशक्त राष्ट्र के संकल्प को साकार किया जा सके। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन देवरिया में विपक्ष पर बरसे सीएम योगी, बोले- ‘हमें आस्था मत सिखाओ’ आईएएस विवेक अग्रवाल बने FATF के उपाध्यक्ष, प्रदेश का बढ़ाया गौरव