इंदौर। आमिर खान। कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने और युवाओं को पार्टी से जोड़ने के उद्देश्य से मध्यप्रदेश राजीव विकास केंद्र द्वारा संगठन विस्तार का अभियान जारी है। इसी क्रम में राजीव विकास केंद्र अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ, इंदौर में तौसीफ मुल्तानी को शहर महासचिव नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति इंदौर शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यवाहक अध्यक्ष एवं मध्यप्रदेश राजीव विकास केंद्र के प्रदेश अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह यादव की सहमति तथा कांग्रेस नेता एवं पूर्व पार्षद सादिक खान की अनुशंसा पर की गई। राजीव विकास केंद्र अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ, इंदौर के शहर अध्यक्ष सद्दाम मंसूरी ने तौसीफ मुल्तानी को नियुक्ति पत्र सौंपा।गांधी भवन स्थित इंदौर शहर कांग्रेस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह यादव एवं शहर अध्यक्ष सद्दाम मंसूरी ने तौसीफ मुल्तानी को नियुक्ति पत्र प्रदान कर उनके सफल संगठनात्मक कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।इस अवसर पर संगठन महामंत्री संजय बकलीवाल, अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ के शहर अध्यक्ष वीरू झांझोट, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष जतिन थारोट, शहर अध्यक्ष सद्दाम मंसूरी तथा सेहजाद हुसैन लोहार सहित अन्य पदाधिकारियों ने पुष्पमाला पहनाकर तौसीफ मुल्तानी का स्वागत किया।नवनियुक्त शहर महासचिव तौसीफ मुल्तानी ने शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने तथा संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगे।तौसीफ मुल्तानी की नियुक्ति पर वाहिद हुसैन, शरीफ मुल्तानी, जाकिर मुल्तानी, अयान मुल्तानी, नावेद मुल्तानी, जुनेद मुल्तानी, इशफाक मुल्तानी, अज्जू मुल्तानी, करीम पठान, जैद खोकर सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समाजजनों ने हर्ष व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दीं। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन अटाला बाजार में अतिक्रमण कार्रवाई पर बवाल, व्यापारी और निगम आमने-सामने आबकारी टीम रीवा की बड़ी कार्रवाई, बरौली एवं चाकघाट वृत्त में अवैध मदिरा व महुआ लाहन जब्त