इंदौर। प्रदीप चौधरी।।राजबाड़ा स्थित अटाला बाजार में नगर निगम के अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान शुक्रवार को जमकर विवाद हो गया। कार्रवाई के दौरान व्यापारियों, फुटपाथ विक्रेताओं और नगर निगम के रिमूवल दल के बीच तीखी बहस हुई, जो आरोप-प्रत्यारोप तक पहुंच गई। मामले में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ सराफा थाने में शिकायत दर्ज कराई है। जानकारी के अनुसार, नगर निगम द्वारा अटाला बाजार क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जा रही थी। इसी दौरान स्थानीय व्यापारियों और फुटपाथ विक्रेताओं ने निगम के रिमूवल दल पर मनमानी करने का आरोप लगाया। व्यापारियों का कहना है कि निगम की कथित “पीली गैंग” पहले पैसे लेती है और इसके बावजूद अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करती है।कुछ व्यापारियों और फुटपाथ विक्रेताओं ने आरोप लगाया कि कार्रवाई के दौरान रिमूवल दल के एक सुपरवाइजर ने अभद्र भाषा का प्रयोग किया और गाली-गलौज करते हुए उनका सामान जब्त कर लिया। इसके विरोध में मौके पर काफी देर तक हंगामे की स्थिति बनी रही।वहीं नगर निगम के कर्मचारियों का कहना है कि कार्रवाई के दौरान व्यापारियों ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया तथा मारपीट करने का प्रयास किया। विवाद बढ़ने के बाद दोनों पक्ष सराफा थाने पहुंचे और एक-दूसरे के खिलाफ आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की।फिलहाल सराफा थाना पुलिस दोनों पक्षों की शिकायतों के आधार पर मामले की जांच कर रही है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन होलकर स्टेडियम में गूंजा साइबर सुरक्षा का संदेश, ‘सेफ क्लिक 2.0’ से दर्शक हुए जागरूक तौसीफ मुल्तानी बने राजीव विकास केंद्र अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के इंदौर शहर महासचिव