इंदौर। साइबर अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने और आमजन को डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “सेफ क्लिक 2.0” अभियान के तहत इंदौर पुलिस कमिश्नरेट लगातार नवाचार कर जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर रही है।इसी क्रम में 26 जून 2026 को पुलिस उपायुक्त जोन-03 अभिषेक रंजन ने होलकर स्टेडियम में आयोजित एमपीएल क्रिकेट मैच की सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान एक अभिनव पहल करते हुए स्टेडियम की विशाल एलईडी स्क्रीन पर “सेफ क्लिक 2.0” अभियान के साइबर जागरूकता वीडियो संदेश का प्रसारण कराया गया।मैच देखने पहुंचे हजारों दर्शकों और खिलाड़ियों को वीडियो संदेश के माध्यम से डिजिटल अरेस्ट, फर्जी कॉल, ऑनलाइन बैंकिंग फ्रॉड, क्यूआर कोड स्कैम, सोशल मीडिया हैकिंग, फिशिंग लिंक और ओटीपी धोखाधड़ी जैसे बढ़ते साइबर अपराधों से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई।कार्यक्रम के दौरान लोगों से अपील की गई कि वे किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें, अपनी बैंकिंग जानकारी, ओटीपी, पासवर्ड अथवा अन्य गोपनीय जानकारी किसी अज्ञात व्यक्ति के साथ साझा न करें तथा सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म का उपयोग पूरी सतर्कता और सावधानी के साथ करें।साथ ही साइबर अपराध का शिकार होने पर तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930, साइबर क्राइम पोर्टल तथा इंदौर पुलिस की साइबर हेल्पलाइन पर संपर्क करने की जानकारी भी दी गई।इंदौर पुलिस ने आमजन से “सोचें-समझें-क्लिक करें” का संदेश अपनाने और स्वयं के साथ-साथ अपने परिवार को भी साइबर अपराधों से सुरक्षित रखने की अपील की है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन 24 घंटे में जीआरपी ने सुलझाई आईफोन चोरी, आरोपी गिरफ्तार अटाला बाजार में अतिक्रमण कार्रवाई पर बवाल, व्यापारी और निगम आमने-सामने