उज्जैन। शासकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) उज्जैन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रेलवे स्टेशन से चोरी हुए एप्पल आईफोन-13 को महज 24 घंटे के भीतर बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। बरामद मोबाइल की कीमत करीब 35 हजार रुपए बताई जा रही है।जानकारी के अनुसार, 26 जून 2026 को फरियादी रवि गौंड निवासी जिला रायसेन, रेलवे स्टेशन उज्जैन के प्लेटफॉर्म क्रमांक-1 के बाहर खुले क्षेत्र में विश्राम कर रहे थे। इसी दौरान अज्ञात बदमाश उनकी नींद का फायदा उठाकर उनका एप्पल आईफोन-13 चोरी कर फरार हो गया। फरियादी की शिकायत पर थाना जीआरपी उज्जैन में अपराध क्रमांक 333/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई।मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार भावसार के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज का गहन विश्लेषण किया, मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया तथा संदिग्धों की तलाश शुरू की।जांच के दौरान रेलवे स्टेशन उज्जैन के आउटर क्षेत्र से आरोपी लखन सिंह सिसोदिया (30) निवासी विराट नगर, उज्जैन को गिरफ्तार किया गया। तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से चोरी गया ब्लू कलर का एप्पल आईफोन-13 बरामद कर जब्त कर लिया गया।पुलिस के अनुसार आरोपी नशे का आदी है तथा पूर्व में भी गृहभेदन के मामलों में गिरफ्तार किया जा चुका है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर केंद्रीय जेल उज्जैन भेज दिया गया।इस सराहनीय कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार भावसार के नेतृत्व में प्रधान आरक्षक ईश्वर सिंह, आरक्षक दिलीप लोधी एवं आरक्षक हरसेवा लोधी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन सुगम संगीत कार्यशाला में विद्यार्थी सीख रहे सुर, ताल और लय की बारीकियां होलकर स्टेडियम में गूंजा साइबर सुरक्षा का संदेश, ‘सेफ क्लिक 2.0’ से दर्शक हुए जागरूक