अयोध्या चढ़ावा चोरी मामले में 8 पर FIR, विपक्ष बोला- सिर्फ खानापूर्तिअयोध्या। राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में उत्तर प्रदेश सरकार और जांच एजेंसियों की कार्रवाई पर सवाल उठने लगे हैं। मामले में अब तक आठ लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है, लेकिन राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के वरिष्ठ पदाधिकारियों के नाम शामिल नहीं होने से विपक्ष और विभिन्न संगठनों ने इसे महज ‘खानापूर्ति’ करार दिया है। एसआईटी जांच रिपोर्ट के आधार पर दर्ज एफआईआर में छह कैशियर समेत कुल आठ लोगों को आरोपी बनाया गया है। शिकायत ट्रस्ट सदस्य कृष्ण मोहन की ओर से दर्ज कराई गई है। आरोप है कि सीसीटीवी फुटेज में कुछ कर्मचारी चोरी करते और अन्य लोगों की मदद करते दिखाई दिए हैं। हालांकि, एफआईआर में ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और सदस्य अनिल मिश्रा जैसे प्रमुख नाम शामिल नहीं किए जाने पर सवाल खड़े हो रहे हैं। विपक्षी दलों और सामाजिक संगठनों का कहना है कि सरकार ने केवल निचले स्तर के कर्मचारियों पर कार्रवाई कर ‘बड़ी मछलियों’ को बचाने का प्रयास किया है। इधर, मामले को लेकर विश्व हिंदू परिषद भी सक्रिय हो गई है। अयोध्या में हुई संगठन की बैठक में दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई गई। VHP के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार ने कहा कि चोरी में शामिल सभी लोगों को जेल भेजा जाना चाहिए। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन तप दीक्षा कल्याणक की भव्य धार्मिक क्रियाओं से गुंजायमान हुआ सरूरपुर कलां