बार एसोसिएशन ने चंपत राय, अनिल मिश्रा और गोपाल राय के खिलाफ सीबीआई जांच की मांग उठाईअयोध्या। राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। अब इस मामले में अयोध्या बार एसोसिएशन की भी एंट्री हो गई है। बार एसोसिएशन ने राम मंदिर ट्रस्ट से जुड़े चंपत राय, अनिल मिश्रा और गोपाल राय को तीन दिनों के भीतर अयोध्या छोड़ने का अल्टीमेटम दिया है।अयोध्या बार एसोसिएशन की बैठक में अधिवक्ताओं ने कहा कि यदि तीनों लोग निर्धारित समय सीमा के भीतर अयोध्या नहीं छोड़ते हैं, तो पूरे शहर में चक्काजाम किया जाएगा और किसी को भी अयोध्या में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा।बैठक के दौरान अधिवक्ताओं ने कहा कि चंपत राय, अनिल मिश्रा और गोपाल राय को राम नगरी छोड़नी होगी। अधिवक्ताओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि तीन दिन के भीतर इस पर अमल नहीं हुआ तो व्यापक आंदोलन किया जाएगा।अयोध्या बार एसोसिएशन के अध्यक्ष कालिका प्रसाद मिश्रा ने कहा कि कोई भी अधिवक्ता आरोपियों का पक्ष नहीं रखेगा। उन्होंने कहा कि यदि कोई वकील उनका पक्ष रखता है तो उसे एसोसिएशन के योगदान कोष में प्रति नाम पांच लाख रुपये जमा करने होंगे। साथ ही तीनों के खिलाफ दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 173 के तहत कार्रवाई शुरू करने की बात भी कही गई।बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ने मामले की केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से जांच कराने की मांग भी उठाई है। उन्होंने कहा कि आवश्यकता पड़ने पर अयोध्या अधिवक्ता संघ अपने खर्च पर सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट का दरवाजा भी खटखटाएगा।राम मंदिर चढ़ावा चोरी से जुड़ा यह मामला पहले से ही चर्चा का विषय बना हुआ है। अब अधिवक्ताओं के इस रुख के बाद मामला और अधिक सुर्खियों में आ गया है। हालांकि, आरोपों को लेकर संबंधित पक्ष की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने आना बाकी है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन अधूरी सड़क पर फूटा जनता का आक्रोश, क्षेत्रवासियों ने किया सांकेतिक प्रदर्शन राजस्थान के सरकारी और निजी स्कूलों में बनेंगे रोड सेफ्टी क्लब, विद्यार्थियों को सिखाए जाएंगे ट्रैफिक नियम