थाना प्रभारी कन्हैया सिंह द्वारा दी गयी साइबर सुरक्षा की जानकारी।

जनेह, त्योंथर । मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा चलाये जा रहे “सेफ क्लिक 2.0” साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान के अंतर्गत जनेह पुलिस द्वारा म.प्र.ग्रामीण बैंक जनेह और चंद्रपुर कस्बे में शाम को साइबर सुरक्षा जन जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बैंक के कर्मचारियों और चंद्रपुर में व्यापारियों और राहगीरों को साइबर अपराधों से बचाव, सुरक्षित इंटरनेट उपयोग एवं ऑनलाइन धोखाधड़ी से सतर्क रहने के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।

इस अवसर पर जनेह थाना प्रभारी कन्हैया सिंह बघेल ने उपस्थति ग्रामीण बैंक के बैंककर्मियों को सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग, साइबर फ्रॉड, फेक लिंक, ओटीपी शेयरिंग, ऑनलाइन ठगी, साइबर बुलिंग और डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूक किया।


श्री बघेल ने बताया कि इंटरनेट का उपयोग करते समय व्यक्तिगत जानकारी किसी के साथ साझा न करें तथा किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से बचें।
क्योंकि जागरूकता ही साइबर अपराधों से बचाव का सबसे प्रभावी माध्यम है।
इसके साथ ही उन्होंने लोगो से अपील की साइबर सुरक्षा संबंधी सावधानियों का पालन करे और अपने परिवार, आसपास के लोगों को भी जागरूक करे।

kushmendra's avatar

By kushmendra

Journlist- NNW News(News National World)

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading