पटवारी सर्वे रिपोर्ट एवं तहसीलदार के सत्यापन के बिना अपात्र व्यक्तियों का जोड़ा गया था बीपीएल सूची में नाम।

मैहर । आर्थिक प्रकोष्ठ मुख्यालय भोपाल द्वारा पंजीबद्ध शिकायत में जनपद पंचायत मैहर, जिला मैहर (म.प्र.) द्वारा प्रक्रिया का पालन किए बगैर अनाधिकृत रुप से जांच में कुल 111 अपात्र व्यक्तियों का नाम बी.पी.एल. सूची में जोड़े जाने, फर्जी बी.पी.एल. प्रमाण पत्र जारी करने एवं 1 ही बी.पी.एल. कमांक में 2 हितग्राहियों का नाम जोड़कर भ्रष्टाचार किया जाने के आरोप के संबंध में शिकायत प्राप्त हुई थी।

शिकायत सत्यापन पश्चात पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग म.प्र. शासन द्वारा जारी निर्देशानुसार जनपद पंचायत मैहर के तत्कालीन सक्षम अधिकारियों के द्वारा बीपीएल सूची का विधिवत संधारण नहीं किया गया तथा शासन के आदेशों का पालन न करते हुए तहसीलदार की लिखित अनुसंशा अथवा आदेगा के बिना ही अपात्र व्यक्तियों का नाम गरीबी रेखा के नीचे (बीपीएल) सूची में जोड़ दिया गया, जिससे अपात्र व्यक्तियों द्वारा 2018 से वर्तमान तक शासन द्वारा गरीबों के उत्थान के लिए जारी योजनाओं का अनुचित रुप से लाभ प्राप्त कर शासन को आर्थिक क्षति कारित की गई।

प्रथम दृष्टया अपराध प्रमाणित पाये जाने पर आरोपीगण क्रमशः (1.) वेदमणि मिश्रा तत्कालीन मुख्य कार्यपालन अधिकारी कार्यालय जनपद पंचायत मैहर जिला मैहर (म.प्र.) (2.) आर.एन. शर्मा तत्कालीन मुख्य कार्यपालन अधिकारी कार्यालय जनपद पंचायत मैहर जिला मैहर (म.प्र.) (3.) प्रेमलाल गौतम सहायक विकास विस्तार अधिकारी कार्यालय जनपद पंचायत मैहर जिला मैहर (म.प्र.) (4.) सुदामा प्रसाद चौरसिया तत्कालीन विकास खण्ड अधिकारी कार्यालय जनपद पंचायत मैहर, जिला मैहर (म.प्र.) (5.) दीपक मिश्रा तत्कालीन बीपीएल प्रभारी कार्यालय जनपद पंचायत मैहर, जिला मैहर (म.प्र.) (6.) रामसुन्दर मिश्रा वर्तमान बीपीएल प्रभारी कार्यालय जनपद पंचायत मैहर, जिला मैहर (म.प्र.) एवं अन्य संबंधित के विरुद्ध अपराध धारा 420, 409, 120-बी लभा.दं.वि., धारा 13 (1) ए, 13(2) भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधन अधि. 2018) का अपराध पंजोबद्ध कर विवेचना में लिया गया है

kushmendra's avatar

By kushmendra

Journlist- NNW News(News National World)

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading